कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छात्र-छात्र व युवाओं को विकसित भारत का भागीदार बनने के लिए शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे उनका विकास हो सके। बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने और मार्गदर्शन करने के लिए युवा उत्सव का आयोजन कोरबा शहर के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है. जहां जिले के पाली ब्लॉक से प्रतिभागियों को लाने ले जाने के लिए पिकअप वाहन की व्यवस्था की गई थी। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी करना समक्ष से परे है। ऐसा नहीं है कि पिकअप वाहन में यात्रियों को लाने ले जाने का कार्य अभी हो रहा है पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा ऐसे मामलों पर कुछ दुर्घटना होने के बाद नाम मात्र की कार्रवाई दिखाई जाती है।
बच्चों को पिकअप वाहन में लाने के संबंध में जब हमने पाली ब्लॉक के बीईओ श्री साहू से उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि ब्लॉक के सभी प्रतिभागियों को ले जाने के लिए स्कॉर्पियो वाहन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए की गई है। कार्यक्रम स्थल पर जब जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और इनसे इस संदर्भ में चर्चा की गई तो उन्होंने क्या कहा आप भी सुने …

