NEWS

सेप्टिक टैंक के खुदाई के बाद मिला लापता पत्रकार की लाश

मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है - मुख्यमंत्री

ट्रैक सिटी। छत्तीसगढ़ के मशहूर युट्यूबर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ नाम के यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या कर उसकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ है। मुकेश चंद्राकर नए साल यानी एक जनवरी से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार खोजबीन की जा रही थी।

क्लू मिलने पर सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई और मिला शव

आज पुलिस को इससे जुड़े कुछ अहम् सुराग हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक के खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर की लाश पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी ह्त्या भी कराई गई है। बहरहाल पुलिस अभी सारे तथ्य जुटा रही है और इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।

मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button