NEWS

फ्लोरा मैक्स के ठगी का शिकार महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला संगठन (एन एफ आई डब्लू) एवं सीपीआई का मिला समर्थन

कोरबा (ट्रैक सिटी) फ्लोरा मैक्स के ठगी की शिकार जिले के महिलाओं द्वारा 6 जनवरी 2025 से कोरबा आईटीआई चौक में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हुई है।
आज दिनाक 14 जनवरी 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा एवं छत्तीसगढ़ महिला संगठन (एन एफ आई डब्लू) द्वारा आंदोलन स्थल पहुंचकर संयुक्त रूप से लिखीत समर्थन दिया गया समर्थन पत्र में यह लिखा गया है कि सरकार इनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। पीड़ित महिलाओं की 4 सूत्री मांगों को जायज बताते हुए। आंशिक समर्थन करती है और शासन से मांग करती है की ठगी के शिकार महिलाओं की जायज मांगों को तत्काल पूर्ण किया जाए। एवं आंदोलनकारी साथियों पर किए गए अपराध दर्ज वापस लिया जाए मांग पूर्ण नहीं करने की स्थिति में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा एवं भारतीय महिला संगठन (एन एफ आई डब्लू)कोरबा ठगी के शिकार हुए महिलाओं के साथ हर मोर्चे पर खड़े रहने का लिखित समर्थन करती है।

छत्तीसगढ़ महिला संगठन एन एफ आई डब्लू कोरबा के जिला सचिव हेमा चौहान ने कहा कि किफ्लोर मैक्स कंपनी के द्वारा ठगी का शिकार महिलाओं की पीड़ा समझने की बजाय सत्ता रूढ पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही है हमारा साफ समझ है कि शासन प्रशासन के बिना साठ गांठ के इतना बड़ा ठगी हो ही नहीं सकता और श्रम मंत्री जो हमारी माता बहनों को उठाकर फेंकने की बात कही उसे मैं कड़ी नींद करती हूं और छत्तीसगढ़ महिला संगठन कोरबा की तरफ से यह मांग करती हूं कि वे सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मांगे। और बताना लाजमी है कि ठगी की शिकार महिलाओं का लोन माफ करने की वजाय शासन प्रशासन द्वारा आवाज उठाने वाले के प्रति अमानवीय रुक अपनाया जा रहा है इसे नारी शक्ति, छत्तीसगढ़ महिला संगठन एन एफ आई डब्लू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इस आंदोलन के हर मोर्चे पर कंधे से कंधे मिलाकर साथ खड़ी रहेगी।सीपीआई के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने कहा कि रविवार को मंत्री जी आए थे और आंदोलन स्थल पर बातचीत के दौरान यह बोल रहे थे कि बड़े-बड़े लोगों का लोन माफ नहीं होता है यह भ्रामक जानकारी दे रहे थे क्योंकि सरकार आज अडानी, अंबानी जैसे उद्योगपतियों का लोन माफ कर रही है जबकि वंचित, शोषित ,पीड़ित ,मजदूर, किसान का लोन माफ करना चाहिएं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा मजदूरों, किसानो, वंचित ,पिछड़ों के साथ खड़ी रहती है और आगे भी खड़ी रहेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button