NEWS

अवैध मादक पदार्थ हीरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से कुल 4.10 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) किया गया है जप्त।

 

रायपुर (ट्रैक सिटी)  पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेन्द सिंह द्वारा अवैध नशे से संबंधित, प्रतिबंधित मादक पदार्थ, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 14.01.25 को थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर टेगना तालाब के पास 01 व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) रखा है तथा बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम धरम सिंग उर्फ धरमा निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब में प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई पुड़िया को लपेटकर छुपा कर रखा था जिसे पूछने पर मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) होना बताया ।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी धरम सिंग उर्फ धरमा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.10 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा), कीमती 40,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 10/25 धारा 21 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही में निरीक्षक  दीपेश जायसवाल, सउनि. शिवालाल रत्नाकर, आर. 2232 गजेंद्र साहू, आर. 977 दीपक सिंह ठाकुर, आर. 2571 मोसिन खान, आर. 1103 राकेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button