NEWS

भाजपा ने एक आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद से सुशोभित किया:विनोद तावड़े

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जीतेजी भी बाबा साहब का अपमान किया और उनकी मृत्यु के बाद भी अपमान किया। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा में आने से रोका ।सन् 1956 में उनके देहांत के चार दशक बाद तक उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। चार दशक बाद केंद्र में भाजपानीत गैर कांग्रेसी सरकार ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. अम्बेडकर को जीवित रहते सदन में नहीं आने देने के लिए तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने तमाम जतन किए, 1952 के प्रथम आम चुनाव में तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें लोकसभा में आने से रोकने का पूरा प्रयास किया और उनके खिलाफ चुनाव प्रचार तक किया। पंचतीर्थ की परिकल्पना करते हुए डॉ. अम्बेडकर की जन्मभूमि, शिक्षाभूमि, दीक्षाभूमि, कर्मभूमि और परिनिर्वाण स्थल को तीर्थस्थल का दर्जा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने दिया। श्री मोदी ने 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। आदिवासी समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुँचने का मौका मिला तो वह भाजपा के शासनकाल में मिला,कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई कि एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति न बन सके लेकिन भाजपा ने उनके मंसूबों पर पानी फेर एक आदिवासी महिला को सर्वोच्च स्थान पर सुशोभित किया।

श्री तावड़े ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ लगातार खिलवाड़ किया, देश पर आपातकाल थोपकर चार दिनों में संविधान की धज्जियाँ उड़ाई। अगर डॉ. अम्बेडकर नहीं होते तो पं. नेहरू धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था लागू कर देते। कश्मीर में धारा 370 को स्थायी करने से पं. नेहरू को डॉ. बाबासाहेब ने रोका। ये सारे तथ्य और सत्य जन-जन तक पहुँचाना होगा। जनजातीय समाज के गौरव को बढ़ाने का काम, जनजाति समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व ने किया है।श्री तावड़े ने इंडी गठबंधन में आ रहे बिखराव की चर्चा करते हुए कहा कि इंडी गठनंधन में नेतृत्व को लेकर संघर्ष चल रहा है। एक तरफ देश डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक मना रहा था, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने वियतनाम गए थे, यह कांग्रेस का चरित्र है। राहुल गांधी देश की तमाम संवैधानिक व न्यायिक संस्थाओं के खिलाफ विषवमन कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि किरण देव ने आज अध्यक्ष का पद सम्हाला है। जब भी हम अध्यक्ष का पद सम्हालते हैं, तब स्वाभाविकत: हम जिम्मेदारी सम्हालते हैं। भाजपा में कोई भी पद शोभा का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का होता है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर श्री देव ने पंचायत से पार्लियामेंट तक का जो एक लक्ष्य हम सबको दिया है, वह अकेले उनका लक्ष्य नहीं है। विधानसभा, लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद संगठन पर्व सदस्यता अभियान में जो सफलता मिली है, वह आशातीत सफलता है। 24,219 बूथ में से 23,400 बूथों पर भाजपा इकाई का गठन किया है। एक बात सभी कार्यकर्ताओं को याद रखनी चाहिए कि जिसका विधानसभा व लोकसभा चुनावों में जो 80 लाख जनता का समर्थन मिला है, उसको अपने साथ लाने व जोड़ने का काम आने वाले दिनों में हमको करना है। श्री देव पर अब यह महती जिम्मेदारी सौंप दी है। समर्थन के अनेक कारण हो सकते हैं, लेकिन जो साथ होता है, वह अपने अच्छे-बुरे दिनों में भी साथ रहता है। श्री तावड़े ने कहा कि सिर्फ चुनाव जीतना अपना उद्देश्य नहीं है, बल्कि चुनाव जीतकर हमको काम करके दिखाना है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button