Korba

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय कोरबा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की अध्यक्षता में कोरबा के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, विद्युत गृह क्रमांक-01 में 25 जनवरी 2025 को सबेरे 10 बजे जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुक्त नगर निगम आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग शामिल होंगें। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मतदाता जागरूकता से संबंधित उद्बोधन भी आयोजित किए जाएंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button