NEWS

नगर निगम से भ्रष्टाचारियों की सरकार जड़ से खत्म करना हैं – संजू देवी राजपूत

कोरबा (ट्रैक सिटी) भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार, वार्ड क्रमांक 62 सर्वमंगला नगर में नुक्कड़ चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल से निगम में कांग्रेस की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार है। जिसके पास ना तो नीति है ना तो काम करने की नियत है, अगर होती तो एक भी विकास कार्य कम से कम जरूर दिखता। कांग्रेस के नेताओं ने ही पूरे कार्यों का बंटवारा कर लिया था, सड़क डामरीकरण का काम एक परिवार के पास था, उद्यानों के निर्माण का काम किसी एक कांग्रेस नेता के पास था। आज मुख्य मार्गो से लेकर गलियों की सड़कों और उद्यानों का हाल आप देख लीजिए, सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं।
श्रीमती संजू देवी राजपूत ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में वोट, भ्रष्टाचार पर चोट पर देनी है। ताकि नगर निगम से भ्रष्टाचारियों की सरकार जड़ से खत्म हो जाए। श्रीमती राजपूत ने कहा की मेरी एक ही परिकल्पना है समृद्ध वार्ड–समृद्ध शहर। इस परिकल्पना में विष्णु देव की सरकार में , उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश से और केंद्र से विकास कार्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा राशि उपलब्ध कराकर तेज गति और क्वालिटी के साथ विकास कार्यों को समय पर पूरा करना।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button