NEWS

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025: तिल्दा-नेवरा और धरसींवा में मतदान कल

पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए होगा चुनाव

 

रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत कल तिल्दा-नेवरा और धरसींवा में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। आज मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे।

तिल्दा-नेवरा निर्वाचन विवरण:

जिला पंचायत सदस्य: 4 पद

जनपद सदस्य: 25 पद

सरपंच: 102 पद

वार्ड पंच: 1395 पद

मतदान केंद्र: 324

 

धरसींवा निर्वाचन विवरण:

पंच: 1235 पद

सरपंच: 78 पद

जनपद सदस्य: 25 पद

जिला पंचायत सदस्य -04

मतदान केंद्र: 353

मतदान दलों को आज सुबह मतदान सामग्री वितरित की गई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button