Korba

श्री महाकाल भक्त मंडल की बैठक संपन्न।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा। कोरबा जिले में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम को लेकर लगातार श्री महाकाल भक्त मंडल द्वारा तैयारी के साथ ही कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगातार बैठकर की जा रही है।

शिव मंदिर सुनालिया पुल के पास में मंगलवार को बैठा रखी गई थी। पूर्व के भांति बैठक की शुरुवात मंत्रोउच्चरण के साथ किया गया। श्री महाकाल भक्त मंडल की यह बैठक आगामी कार्य योजनाओं को लेकर शुरू हुई। जिसमें सर्वप्रथम श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा की सदस्य्ता पर चर्चा की गई, चर्चा के दौरान अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया कि श्री महाकाल भक्त मंडल के द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाई जा रही है. अध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहां कि महाकाल भक्त मंडल में जो लोग सदस्यता ले रहे हैं वह सिर्फ प्रदीप मिश्रा जी के कार्यक्रम के लिए नहीं बल्कि भविष्य में धार्मिक, सामाजिक कार्यों में भी वह सहयोगी के तौर पर रहेंगे ।अध्यक्ष ने बताया कि महाकाल भक्त मंडल के जो सदस्यता रसीद काटे जा रहे हैं वह सिर्फ महाकाल भक्त मंडल के सदस्य रहेंगे। कुछ लोगों के द्वारा यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि सदस्यता अभियान में जो रसीद मिल रही है वह कार्यक्रम के पास है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस कथा में अभी कोई भी पास जारी नहीं किया जा रहा है।

मंगलवार को आयोजित बैठक में 12 से 18 जुलाई 2025 में होने वाले विशाल श्री शिव महापुराण कथा,जो पंडित प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से होने वाला हैं उसकी रुपरेखा तैयार की गई।, बैठक में समिति के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी दी गई। श्री महाकाल भक्त मंडल ने इस पुनीत कार्य में लोगों से बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील भी की।


शिव पुराण कथा के लिए गुल्लक में जमा की सहयोग राशि, समिति के सदस्यों किया भेंट

सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के लाखों भक्त है जो उनके श्रीमुख से कथा सुनने के लिए दूर-दूर से आते हैं साथ ही यथा संभव सहयोग भी करते हैं। ऐसी ही एक भक्त कोरबा में भी है। उन्होंने जब यह सुना कि कोरबा में भी प्रदीप मिश्रा जी का कथा वाचन होना है तो गुल्लक में पैसे जमा करना प्रारंभ कर दिया। श्री महाकाल भक्त मंडल की सदस्य श्रीमती संतोषी गोस्वामी की माता श्रीमति काँति यादव के द्वारा साल भर में गुल्ल्क में पाई पाई जोड़कर, श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा को श्री शिव महापुराण कथा के लिए सहयोग प्रदान किया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button