Korba

निर्माणाधीन पानी टंकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंधिया में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला हैं। मृतक की पहचान 50 वर्षीय महेश्वर शर्मा के रूप में की गयी हैं, जो बिहार के सहारनपुर जिले के वासुदेव गांव का निवासी बताया जा रहा हैं। वह ग्राम में बन रही पानी टंकी के निर्माण कार्य में मजदूर के तौर पर कार्यरत था।

प्रारंभिक जांच पश्चात मिली जानकारी के अनुसार, वह गत रात्रि निर्माणाधीन पानी टंकी के ऊपर सो रहा था। सुबह उसका शव टंकी के नीचे पाया गया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह संभवतः रात के समय टंकी से गिर गया होगा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिसघटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।फिलहाल, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मृत्यु के तौर पर दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। उसके बाद जांच कार्यवाही में गति आएगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button