Korba

निकायों में संविदा नियुक्ति न करने व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन करेगा महासंघ

कोरबा के पंचवटी विश्राम गृह में सम्पन्न हुई स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की बैठक

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा — प्रदेश के नगर निगमो, निकायों में संविदा नियुक्ति न करने व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कर्मचारी महासंघ आंदोलन करेगा। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ सम्बध्द भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निकायो में संविदा नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाने , शेष बचे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो का नियमितिकरण करने सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगो व समस्याओ पर विचार कर आंदोलन का निर्णय लिया गया.।
महासंघ के प्रदेश महामंत्री शरद दुबे एवं प्रदेश मंत्री अरूण मिश्रा ने संयुक्त रूप से जारी बयान में बताया कि स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पंचवटी गेस्ट हाऊस में आहुत की गई थी । बैठक में भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा प्रदेश महासंघ का त्र्यवार्षिक अधिवेशन दुर्ग में जून माह में आयोजित किये जाने का संकल्प पारित किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के निकायों में व्याप्त कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा कर निकायो में शेष बचे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किये जाने एवं वर्ष 2008 में नियमित किये गये कर्मचारियों के दैनिक वेतनभोगी की सेवा काल को जोड कर पेंशन काल की गणना किये जाने, ठेका प्रथा समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारी को नियमित किये जाने तथा निकायो में संविदा नियुक्ति प्रतिबंधित किये जाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में संगठन विस्तार तथा सदस्यता पर भी गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तिवारी, शरद दुबे, अरूण मिश्रा, विप्णु चन्द्राकर, रामवृक्ष यादव, दुर्गेश गुप्ता, रामावतार साहू, अनिल सिंह, संजय मिश्रा, शशिकान्त यादव, ईश्वर वर्मा, कृष्णा देशमुख, शांति सोनी, रामकृष्ण सोनी, सहित भिलाई, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-3 चरोदा, तथा अन्य निकायो के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल रहें

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button