Korba

पत्नी की हत्या कर मासूम बेटे संग फरार पति लोरमी से गिरफ्तार।

मासूम के रोने की आवाज बनी सुराग, शव के पास बैठा मिला था बच्चा।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दो वर्षीय मासूम बेटे को लेकर फरार हुए आरोपी राजकुमार यादव को थाना कोतवाली पुलिस ने लोरमी (जिला मुंगेली) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसागरपारा कोरबा निवासी रत्ना राजपूत ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 22 वर्षीय बेटी दुर्गा राजपूत अपने पति राजकुमार यादव और दो बच्चों के साथ उसके घर में रह रही थी। 13 अप्रैल को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच घर में केवल दंपती और दोनों बच्चे मौजूद थे। इस दौरान पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद राजकुमार यादव अपने दो वर्षीय बेटे रियांश को साथ लेकर घर में ताला लगाकर फरार हो गया। बाद में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी संतोष ने अन्य लोगों की मदद से ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया, जहां दुर्गा राजपूत का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और छोटा बेटा शव के पास बैठा रो रहा था।

इस पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 19/2025 धारा 194 बीएनएस दर्ज कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमबी पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक नागेश तिवारी, शारदा वर्मा, सउनि टंकेश्वर यादव, आरक्षक कवल चन्द्रा और कौशल प्रसाद महिलांगे शामिल थे। टीम ने आरोपी की तलाश में सारसडोल (अचानकमार), नगचुरी (कोटा), चिंगराज पारा (बिलासपुर) और लोरमी में लगातार दबिश दी। अंततः मुखबिर की सूचना पर 15 अप्रैल को लोरमी बस स्टैंड के पास से आरोपी को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा उस पर चरित्र को लेकर संदेह करती थी, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था। 12 अप्रैल को दुर्गा का जन्मदिन मनाया गया था, लेकिन रात में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। अगले दिन फिर विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और बेटे को लेकर फरार हो गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button