Raipur

महोदव एप के पैनलों से ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वाले 08 अंतर्राज्यीय सहित कुल 14 सटोरिये गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा रकम लेने-देन हेतु उपयोग किये जाने वाले लगभग 500 बैंक खातों में किया गया है करोड़ो रूपये का लेन-देन।

 

रायपुर (ट्रैक सिटी) पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज  अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा सायबर रेंज यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 13.04.25 को स्थानीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, सायबर रेंज यूनिट की टीम तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी पिता स्व. सुरेश वाधवानी उम्र 31 साल निवासी दीपक कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी निखिल वाधवानी से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व रेंज सायबर यूनिट की टीम द्वारा कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता में रेड कार्यवाही करते हुये न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंटसे 06 आरोपी एवं राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्यवाही कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपियों द्वारा महादेव एप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था।

सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 नग मोबाईल फोन, 08 नग लैपटॉप, 04 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 नग सिक्युरिटी कैमरा, 04 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30,00,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 318(4), 61(2), 112(2) बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25सी जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पैनल संचालन में संलिप्त अन्य आरोपियों को चिन्हित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी भविष्य में की जायेगी।

आरोपियों द्वारा रकम लेने-देन हेतु उपयोग किये जाने वाले लगभग 500 बैंक खातों में करोड़ो रूपये का लेन-देन किया गया है, जिसके संबंध में बैंको से पत्राचार कर जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। पैनल संचालनकर्त्ताओं द्वारा 25 लाख रूपये व 15 लाख रूपये में पैनल प्राप्त करने की जानकारी प्राप्त हुई है।

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच – 2025 के इस सीजन में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 17 प्रकरणों में Gajanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app नामक एप, आई डी, पैनल एवं लिंक के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करते 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 116 नग मोबाईल फोन, 09 नग लैपटॉप, नगदी रकम 3,74,300/- रूपये, चारपहिया/दोपहिया वाहन सहित अन्य मशरूका जुमला कीमती लगभग 72,27,700/- रूपये जप्त किया जा चुका है। साथ ही आरोपियों द्वारा सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने हेतु संबंधित बैंकों को पत्राचार किया गया है। ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

कोलकाता से पकड़े गये आरोपी

01. पंकज वासवानी उम्र 24 साल निवासी गोधू चौक सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

02. रवि सजनानी उम्र 36 साल निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।

03. रोशन कुमार ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)।

04. प्रतीक सोनी उम्र 20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

05. संदीप अमरानी उम्र 30 साल निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)।

06. अंकुल मिश्रा उम्र 21 सालनिवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।

07. दीपांशु गुप्ता उम्र 23 साल निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।

08. ताज्जु मसीह उम्र 42 साल निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता – शारदापारा कैम्प 7 02 भिलाई पावर हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग।

गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी

01. कुशल साहू  उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

02. जीत सिंह उम्र 25 साल निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

03. सूजल रूपरेला उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता – ओम अस्पताल के पास चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर।

04. अनुराग डहरिया उम्र 25 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)।

05. हरदीप सिंह उम्र 19 साल निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।

06. भानू सिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।

कार्यवाही में निरीक्षक परेश पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम साईबर यूनिट, निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, निरीक्षक मनोज नायक प्रभारी रेंज सायबर यूनिट, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. उपेन्द्र यादव, गुरूदयाल सिंह, सुरेश देशमुख, वीरेन्द्र भार्गव, रविकांत पाडेण्य, कृपासिंधु पटेल, खिलेश्वर राजपूत, महेंद्र राजपूत, चिंतामणी साहू, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. आशीष पाण्डेय, मुनीर रजा, राकेश सोनी, हिमांशु राठौड़, विजय बंजारे, शिवम द्विवेदी, लालेश नायक, राकेश पाण्डेय, महेन्द्र पाल साहू एवं कलेश्वर कश्यप, नितेश राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button