कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा शहर एक श्रमिक बाहुल्य एशिया का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है किंतु अलग अलग उद्योग नगरों में होने के कारण एकजुटता नहीं हो पाती। इस बार 1 मई को कोरबा घंटाघर में स्थित श्रमिकों के महान उद्धारक भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की मूर्तिस्थल पर संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के तहत विशाल श्रमिक दिवस मनाने का एक शुरुआती निर्णय एक बैठक में लिया गया है।
उक्त बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती की मुख्य उपस्थिति, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा की अध्यक्षता में सुभाष चौक के पास सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में अनेकों संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए, जिनमें मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सफी, केंद्रीय सलाहकार अहमद खान, गाड़ा चौहान समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक मोहम्मद अनीश, अखबार वितरक संघ के जिला प्रभारी कुलदीप वैश्य, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

