Raipur

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव-दीपक बैज

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)


रायपुर।
प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर प्रदेश की गूंगी, बहरी सरकार को जगाने कांग्रेस  मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश भर के कांग्रेस जन राजधानी में एकत्रित होकर बढ़ते अपराधों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। नगर निगम के सामने 11 बजे कांग्रेसजन एकत्रित होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। सरकार ने विधानसभा में जो आंकड़े दिया है उसके अनुसार राज्य में 2024-25 के बीच हत्या 1114, लूट 458, अपहरण 3644, चोरी 7960, डकैती 56, बलात्कार 3191 केस दर्ज, एक साल में ही इसी 1 साल में राजधानी रायपुर में हत्या 93, लूट 80, अपहरण 515, चोरी 1645, डकैती 9, बलात्कार 268 घटनाएं हुई है। अपराध के यह आंकड़े भयावह है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में भय का माहौल है, आम आदमी, महिलाये डरी हुई है, कब कहां कौन नशेड़ी, गुंडा, शरीफ आदमी को चाकू मारकर हत्या कर दे भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button