कोरबा (ट्रैक सिटी)/ विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण और धरती को संवारने-सहेजने का संदेश दिया गया। समाजसेवी जितेंद्र सारथी ने इस अवसर पर कहा कि पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है और यह जीवन पूरी तरह से प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है।उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर वायु, जल, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश और अनुकूल तापमान जैसे जीवनदायिनी तत्व उपलब्ध हैं, लेकिन लगातार हो रहे अंधाधुंध दोहन से इनका अस्तित्व संकट में है। उन्होंने चेताया कि यदि संसाधनों का संरक्षण नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब जीवन के लिए जरूरी ये तत्व समाप्त हो जाएंगे और पृथ्वी पर जीवित रहना असंभव हो जाएगा।सारथी ने कहा कि आज के समय में जब प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, तब पृथ्वी दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह दिन हमें जागरूक करता है कि कैसे हम हवा, पानी, प्लास्टिक प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं से निपट सकते हैं और धरती को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास कर सकते हैं।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का समझदारी से उपयोग करें, पौधारोपण करें और पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Leave a Reply

