Raipur

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू..ऋण पुस्तिका में सुधार होने से श्री ऋषि कुमार के चेहरे पर आई मुस्कुराहट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में आमजनों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन मंगाए गए, वहीं दूसरे चरण में उनकी समस्याओं का निराकरण तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता के साथ आमजनों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।

इसी कड़ी में धरसीवा विकासखंड के ग्राम बाना निवासी ऋषि कुमार का ऋण पुस्तिका में नाम सुधारने का आवेदन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि पुस्तिका में त्रुटि सुधरवाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत था लेकिन सुधार नहीं हो पाया। श्री ऋषि ने सुशासन तिहार के बारे में सुना और अपनी समस्या आवेदन के रूप में समाधान पेटी में डाली। उनकी शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों ने उन्हें फोन किया और सभी मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय बुलाया।

तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे के मार्गदर्शन में ऋषि कुमार के दस्तावेजों के जांच के बाद उन्हें नई ऋण पुस्तिका जारी की गई। नई ऋण पुस्तिका पाकर उनका चेहरे पर मुस्कुराहट आई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सुशासन तिहार के जरिए शासन-प्रशासन न सिर्फ समस्याएं सुन रहा है, बल्कि त्वरित समाधान कर जनता के दिलों में भरोसा भी जगा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button