Korba

उडीसा में आयोजित आर्ट एंड कल्चर कार्यक्रम में कोरबा के प्रतिभावान प्रतिभागियों को सम्मानित किया महापौर ने।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ उड़ीसा के जगन्नाथ संस्कृति यूनिवर्सिटी जगन्नाथपुरी में आयोजित आल इंडिया उड़ीसा फेस्टिवल आर्ट एंड कल्चर में कोरबा के प्रतिभावान प्रतिभागियों को महापौर संजूदेवी राजपूत ने सम्मानित किया। उन्होने इन प्रतिभावान प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कामना करती हैं कि उनकी प्रतिभा में और अधिक उत्तरोत्तर वृद्धि हों तथा वे विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों में अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं को आगे बढ़ाते हुए कोरबा का नाम रोशन करें।

सामूहिक छत्तीसगढ़ी गीत की प्रतियोगिता में सेंट विसेंट पालोटी स्कूल के विराट सिंह राठौर अपनी उत्कृष्ट गायन कला का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में महापौर संजूदेवी राजपूत ने इन सभी प्रतिभावान प्रतिभागियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया तथा उन्हें अपनी हार्दिक बधाई दी।

विराट के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूरा परिवार हर्षित है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button