Korba

अवैध रूप से पानी खींचने वाले टुल्लू पंप किए जा रहे जब्त।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) गर्मी शुरू होते ही पानी की मारामारी भी होने लगी है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। साथ ही जल महकमों को भी चेकिंग के निर्देश दिए हैं। सुबह के समय टुल्लू पंप चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है । साथ ही  बिजली आपूर्ति ठप करने पर भी विचार किया जा रहा हैं। सभी को पानी मिले इसपर पहल की जा रही है। शहर के कई वार्डों की पेयजल व्यवस्था गर्मी आते ही पटरी से उतरने लगी है। जल स्रोतों में जल स्तर का लगातार घटना और सामर्थ लोगों की वाटर मोटर का धड़ल्ले से चलाना आम लोगों के लिए आफत बन गई है। टुल्लू पंप चलाने वालों के  खिलाफ अब सख्त कार्रवाई भी होने लगी है। 

 प्रशासन ने निगम के साथ मिलकर छापेमारी अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अवैध टुल्लू पंप जब्त किए जा रहे हैं और लोगों को सार्वजनिक जल वितरण व्यवस्था को प्रभावित न करने की चेतावनी दी जा रही है.

कार्रवाई का विवरण:
  • छापेमारी अभियान:
    नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध टुल्लू पंप की जांच की जा रही है.
  • पंप जब्त किए जा रहे हैं:
    अवैध रूप से पानी खींचने वाले टुल्लू पंप जब्त किए जा रहे हैं.
  • नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं:
    अवैध रूप से टुल्लू पंप इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों के घरेलू नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं.
  • कार्रवाई का कारण:
    सार्वजनिक जल वितरण व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध टुल्लू पंप के इस्तेमाल को रोकना.
  • चेतावनी:

    अवैध रूप से पानी खींचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

क्यों की जा रही है कार्रवाई?
  • पानी की कमी:
    कई वार्डों में पानी की कमी की शिकायत मिल रही है.
  • अवैध इस्तेमाल:
    टुल्लू पंप के अवैध इस्तेमाल से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है.
  • सार्वजनिक जल वितरण व्यवस्था को प्रभावित करना:
    अवैध रूप से पानी खींचने से अन्य लोगों को पानी मिलने में दिक्कत हो रही है.
● अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाने पर नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. 

 

वार्ड नंबर 52 अयोध्यापुरी में पानी चेक किया गया है एवं 11 नग पंप जप्ती की कार्रवाई भी गई है। वार्ड क्रमांक 42 ,43, एवं 46 देहांपरा,बेलगिरी बस्ती एवं कैलाश नगर राम मंदिर के पीछे आदि जगहों में पानी चेक किया गया है एवं 08 नग टिल्लू पंप भी जप्त किया गया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button