Raipur

सुशासन तिहार: किसानों को दिए जा रहे निःशुल्क किसान किताब और बी-1

राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी, लोगों को मिल रही बड़ी राहत।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत सुकमा जिले में आमजनों की समस्याओं तथा किसानों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का तीव्र गति से निराकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों द्वारा किए गए आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ उन्हें बी-1 तथा किसान किताब का वितरण भी किया जा रहा है।

जिला प्रशासन सुकमा द्वारा किसानों को बी-1 प्रतिलिपि का वितरण किया जा रहा है। वहीं किसानों को उनकी किसान किताब भी सौंपी जा रही है। इन दस्तावेजों के वितरण से किसानों को अपनी भूमि का स्पष्ट विवरण उपलब्ध हो रहा है, जिससे बंटवारा, नामांतरण, ऋण स्वीकृति तथा अन्य भूमि संबंधी कार्यों में आसानी होगी।

किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और अद्यतन प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप प्रत्येक नागरिक को उनके भूमि अभिलेख अद्यतन स्थिति में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button