Korba

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती का परीक्षा फल घोषित

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती कोरबा में सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति व वार्ड पार्षद नूतन सिंह ठाकुर उपस्थित थे। परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। मुख्य अतिथि ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका मान बढ़ाया और उत्साहवर्धन किया।

समर कैंप के दौरान की गई गतिविधियों एवं बनाए गए समानों का प्रदर्शन भी पालकों एवं मुख्य अतिथि के समक्ष किया गया । जिसकी सभी ने बहुत सराहना की एवं बच्चों एवं शाला प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जे.पी.कोसले, श्रीमती नीकिता जैकब, श्रीमती कमलेश महोबिया, श्रीमती रामेश्वरी रातरे, बोधराम निषाद, मनीष यादव, श्रीमती सविता खुंटे, श्रीमती जमुना राजवाडे, नवनीत कटकवार, पुष्पेन्दर साहू समेत पूरा स्टॉफ मौजूद था।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button