Korba

Track city. कोरबा जिले के मानिकपुर पोखरी में एक अज्ञात शख्स की लाश तैरते हुए मिली थी। 3 दिन के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। काफी पुराना होने के कारण शव से दुर्गंध आने लगी थी। सड़ने का खतरा होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

यह पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। बीते गुरुवार सुबह कोरबा पहुंची ट्रेन से उतरे यात्रियों ने रेलवे साइडिंग स्थित पोखरी में जलकुंभी में फंसे शव को देखा था। इसकी सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

जलकुंभी में फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद नगर सेना के गोताखोरों की टीम के द्वारा बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र 25-30 वर्ष के बीच की आंकी गई है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक मछली पकड़ने गया होगा और जलकुंभी में फंसने से उसकी मौत हो गई होगी।

मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाके में मुनादी कराई जा रही है। साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है ताकि मृतक की जल्द से जल्द पहचान हो सके। वहीं युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button