Korba

डीजे से टकराई कार, दूल्हे के गोद में बैठे मासूम भांजे की हुई मौत।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां शादी समारोह के दौरान हुए हादस में एक डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान दूल्हे की गाड़ी चला रहे जीजा ने स्टंट किया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे डीजे वाहन से टकरा गई। हादसे में दूल्हे की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां देर रात मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास यह हादसा हुआ है। बारात मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा आई थी। बारात के बीच दूल्हे की कार को उसके जीजा नीलेश तिवारी ने स्पीड में अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की। इस दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह डीजे वाहन से टकरा गई। हादसे में मासूम बच्चे हरिओम तिवारी (डेढ़ साल) के ऊपर डीजे गिरने से उसका सिर फट गया। कार का शीशा टूट गया। कांच के टुकड़े बच्चे पर लग गए, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

बताया गया है कि हरिओम के पिता ही दूल्हे की कार को किराए पर लेकर लाए थे, लेकिन उस समय दूल्हे का जीजा गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दूल्हे के जीजा की जमकर पिटाई कर दी। इस दुखद घटना से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और दूल्हा ने शादी से इंकार कर दिया लेकिन लड़की पक्ष के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद आखिरकार शादी की रस्में पूरी की गईं।

मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल सूरजपुर में शादी में आए थे। हरिओम उनका इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीलेश तिवारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बच्चे के शव को मॉर्च्यूरी भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button