Korba

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं….

आवेदनों का गंभीरता से निराकरण के दिए निर्देश।

*कुल 68 आवेदन हुए प्राप्त*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निश्चित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज भूमि सीमांकन, बंटवारा, नक्शा दुरूस्तीकरण, अभिलेख शु़द्धता, किसान ऋण पुस्तिका, मुआवजा भुगतान, वनाधिकार पत्र, पेंशन सहित अन्य 68 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button