Korba

शासकीय लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने आदिवासी बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस

बच्चों को कपड़े व फलों का किया गया वितरण

बच्चों को कपड़े व फलों का किया गया वितरण कोरबा (ट्रैक सिटी) समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव तत्पर रहने वाले शासकीय लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने अपना जन्मदिवस बड़े ही सादगी भाव से मनाया। रामपुर चौक स्थित वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर आदिवासी बच्चों के साथ जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर शामिल हुए। बच्चों को फल व कपड़े का वितरण किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र साहू हर साल दो बार रक्तदान देकर समाज को प्रेरित करते आ रहे हैं। आज भी सादगी पूर्ण से अपना जन्मदिवस इन बच्चों के साथ मना रहे हैं। गौरतलब है कि श्री साहू को रक्तवीर सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा के लिए समाज रत्न सम्मान दिया जा चुका है। साहित्य लेखन के क्षेत्र में निराला स्मृति सम्मान व अवाधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। राजेंद्र साहू सदैव ही समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते है, वे लोकप्रिय जन सेवक है। इस अवसर पर विशेष लोक अभियोजक रमेश सिंह यादव, सुनील मिश्रा, टीकम साव, शासकीय अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण द्विवेदी, विशेष लोक अभियोजक सुनील सोनवानी, मिलन दास, पार्षद अजय गॉड, सचिन, दीपक कुमार आदि शामिल हुए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button