Korba

सभापति ने किया इंदिरा स्टेडियम एवं खेल अकादमी का औचक निरीक्षण

 

कोरबा जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विभिन्न खेलो का आयोजन होते रहता है। खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन और खेल परिसर मिल सके इसके लिए वर्षों पूर्व इंदिरा स्टेडियम का निर्माण किया गया था। स्टेडियम को वर्तमान में बालकों के द्वारा स्पोर्ट्स अकादमी के तौर पर संचालित किया जा रहा है। नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने खेल अकादमी और मैदान का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 

शुक्रवार को नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इंदिरा गांधी स्टेडियम और खेल अकादमी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम के अंदर साफ सफाई और लाइटिंग व्यवस्था सही नहीं होने को लेकर अपनी नाराजगी जताई। सभापति ने इंदिरा स्टेडियम कोरबा तथा खेल अकादमी म़े सुविधाएं बढ़ाने और स्टेडियम परिसर को दुरूस्त करने के लिए बालको प्रबंधन एवं निगम अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

लाखों की लागत से बनाए गए स्टेडियम में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस आदि समारोह होने से वहां पर रंग-रोगन, लाइटिंग बैठने के लिए चेयर की बेहतर व्यवस्था थी जो समय के साथ-साथ खराब होती चली गई। कुछ वर्षों से वहां पर कार्यक्रम के आयोजनों पर भी रोक लग गई है जिससे वहां के हालात और खराब हो गए हैं। बालकों द्वारा इंदिरा स्टेडियम को खेल अकादमी के तौर पर विकसित करते हुए वहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन स्टेडियम के अंदर देखरेख और साफ सफाई की कमी नजर आई।

 

कई महीनों से ना तो वहां पर उगे घास की कटाई हुई है ना ही समुचित लाइटिंग की व्यवस्था है। रोशनी और सुविधाओं की कुछ हद तक कमी होने के कारण शहर के लोग सड़कों पर वॉक करने के लिए मजबूर हैं। लाइटिंग की अगर बेहतर व्यवस्था यहां पर उपलब्ध कराई जाए तो शहर के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। खेलों के प्रति लगाव रखने वाले सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जब निरीक्षण किया तो लोगों से उन्हें यह जानने को मिला कि लोग शाम के समय स्टेडियम परिसर में मदिरापान का भी करते हैं साथ ही मना करने पर लोगों द्वारा गार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

खिलाड़ियों और लोगों से मिले सुझावों पर भी सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने गंभीरता दिखाई साथ ही उन्होंने लोगों से स्टेडियम परिसर को स्वच्छ रखने में निगम के अधिकारी कर्मचारी को सहयोग करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान पार्षद रामकुमार साहू, स्थानीय पार्षद श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा, जोन अधिकारी अखिलेश शुक्ला, खेल अधिकारी रामकृष्ण साहू, ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, स्पोर्ट्स अकादमी के राजेश बिंद,थिकन साहू,विकास नंदा,एस सी मौर्या,जितेन्द्र सिंह राजपूत, रिंकू साहू,दीवाकर सिंह राजपूत सहित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button