Raipur

रायपुर में आयोजित होगी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता।

राजीव मुंदड़ा बने आयोजन समिति के अध्यक्ष।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी)। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष किकबॉक्सिंग खेल के विभिन्न वर्गों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न राज्य इकाइयों द्वारा किया जाता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा ने बताया कि इसी तारतम्य में राष्ट्रीय फेडरेशन ने इस वर्ष की सीनियर वर्ग महिला पुरुष की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ को प्रदान की है,जिसका आयोजन 16 से 20 जुलाई 2025 को रायपुर में किया जाएगा।

एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदिवान ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा की बैठक के दौरान युवा उद्यमी राजीव मुंदड़ा जी को उक्त प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष का दायित्व का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसका समर्थन कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने किया। उपस्थित सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजीव मुंदड़ा जी को आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाए जाने की स्वीकृति देते हुए उन्हें बधाई दी।

इन्होंने सभा को संबोधित करते हुए एक अच्छे आयोजन हेतु सभी से मिलकर कार्य करने की बात कही।

लेख है कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 32 टीमों के 1200 महिला पुरुष खिलाड़ी एवं ऑफिसियल अपेक्षित हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button