Korba

दर्री पुलिस की अवैध कबाड़ पर कार्यवाई।

आरोपियों के कब्जे से लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ एवं पिक-अप वाहन जप्त।

नाम पता आरोपी

(1) विकास टंडन पिता देवप्रकाश टंडन उम्र 20 वर्ष साकिन नीलगिरी बस्ती दर्री थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.) 

(2) बुधवार मंझवार पिता स्व. कमलसाय मंझवार उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम केन्दई चौकी मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.) 

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन पर पेट्रोलिंग के दौरान एक सफेद रंग का टाटा पिक-अप वाहन क्रमांक cg12 BH 9123 दर्री डैम के पास दिखा जो दर्री से कोरबा की ओर जा रहा था जिसके संबंध मे संदेह होने पर रोककर वाहन चालक विकास टंडन से पूछताछ करने पर संतोषजनक उत्तर नही दिया तथा पिक-अप वाहन मे लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ मिला जिस संबंध मे चालक के पास कोई वैध कागजात अथवा अधिकार पत्र नही होना बताया एवं वाहन का कागजात अथवा स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस भी नही होना बताया। आरोपी से बरामद लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ को धारा 106(1) बीएनएसएस के अन्तर्गत जप्त कर इस्तगासा तैयार किया जाकर जांच कार्यवाही में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा, प्र.आर. उदय कुमार सिंह, आरक्षक सरोज साहू, सतीश मरकाम, आशीष महादेवा की सराहनीय भूमिका रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button