Korba

जश्न रिसॉर्ट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, थैलेसीमिया व दिव्यांग बच्चों को मिलेगा सहयोग।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ Chhattisgarh Rakta Sewa द्वारा 12 तारीख, दिन गुरुवार को जश्न रिसॉर्ट, कोरबा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे सिकलीन एवं थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर ज़रूरतमंद बच्चों को केवल रक्त ही नहीं, बल्कि शिक्षा के लिए स्कूल किट भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे पढ़ाई में पीछे न रहें। साथ ही, 10 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी दैनिक ज़िंदगी थोड़ी और सहज हो सके।

इस पुनीत कार्य में समाजसेवा से जुड़े लोगों की भूमिका को भी सराहा जाएगा। आयोजन के दौरान समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Chhattisgarh Rakta Sewa सभी नागरिकों से इस नेक कार्य में जुड़ने की अपील करती है। “आपका एक कदम किसी मासूम की मुस्कान बन सकता है।”आप भी आइए, रक्तदान करिए और किसी ज़रूरतमंद के जीवन में आशा की किरण बनिए।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button