Korba

कोरबा जिले में निवासरत इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में खिड़की से लटकी मिली लाश।

परिजनों ने रेप के बाद हत्या की जताई आशंका।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में निवासरत युवती की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में खिड़की से लटकी लाश मिली हैं। जानकारी के अनुसार 22 जून को सिंगरौली स्थित घर में पुष्पांजलि महंत (22 साल) नामक युवती की लाश नग्न अवस्था में खिड़की के ग्रिल से लटकती मिली। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। मामला मोरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि 3 दिन तक मध्यप्रदेश पुलिस ने कार्यवाही नहीं की, जिसके बाद वे बेटी के शव को लेकर कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया आ गए। जहां आमगांव चौक के पास सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया गया है और कोरबा पुलिस से कार्यवाही की मांग की जा रही हैं। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा हैं की दरअसल पुष्पांजलि के पिता कोरबा के रहने वाले थे। वे सिंगरौली में एसईसीएल में नौकरी करते थे और उनका हाल ही में निधन हो गया था। उनकी मां वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत हैं। मां और दोनों बेटी सिंगरौली में रहते थे। मृतक भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती थी, वह ग्राम सिंगरौली अपने घर आई हुई थी। घटना वाले दिन घर में कोई नहीं था। बड़ी बहन जब लौटी तो देखी कि बहन की लाश नग्न अवस्था में खिड़की के ग्रिल से बंधी हुई थी। परिजनों ने मोरवा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप का दर्ज नहीं किया। जिसके बाद परिजन शव कोरबा के ग्राम रलिया ले आए। 24 जून को सामाजिक बैठक के बाद अगले दिन उचित कार्यवाही की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, घटना के तीन दिन बाद तक युवती का शव मोरवा के एक अस्पताल के बाहर रखा रहा। स्थानीय चिकित्सको ने शव खराब होने का हवाला देते हुए पोस्टमॉर्टम से मना कर दिया। इसके बाद शव को रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन्हें थाने से भगा रही है। चार दिन बीतने के बाद भी न तो पोस्टमॉर्टम हुआ और न ही मामले में कोई कार्यवाही की गई। इससे नाराज होकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के आमगांव चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

इस मामले में मोरवा थाना पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रीवा मेडिकल कॉलेज में होने वाले पोस्टमॉर्टम के बाद मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button