Korba

बागों पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला-एक पुलिसकर्मी लापता।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिला के कटघोरा तहसील अंतर्गत आने वाले बांगो थाना के बागों पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है। ग्रामीणों के गुस्सा को देखकर वापस भाग रहे एक पुलिसकर्मी लापता बताया जा रहा हैं। पुलिस पर हमले की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार आबकारी टीम के साथ कथित आरोपित को पकड़ने गई बागों पुलिस की ग्रामीणों ने घेर कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के गुस्सा को देख पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, इसी बीच एक पुलिसकर्मी के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा हैं की तीन सिपाही आबकारी टीम के साथ वनांचल गांव गए थे। जिसमें एक सिपाही अनिल अभी भी गायब है। जबकि दो सिपाही किसी तरह वापस थाना पहुंचे है।

अब यह गौर करने की बात है कि आखिर गांव के लोग पुलिस जवानों पर हमला क्यों करने लगे हैं ऐसी क्या परिस्थिति बन गई है कि उन्हें जवानों पर हमला करना पड़ रहा है यह जांच का विषय है कि ग्रामीण इतने उग्र क्यों होते जा रहे हैं इसके पीछे क्या कारण है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गांव के लोग सीधे-साधे होते हैं और किसी पर भी हमला करने से बचते हैं

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button