कोरबा (ट्रैक सिटी)/ बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक मासूम की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को 8 वर्षीय दीपेश साह अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने के बहाने घर से निकला था। दोनों बच्चे श्मशान घाट के पास पानी में नहा रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव में आ गए। दीपेश का संतुलन बिगड़ने से वह बह गया और पानी में डूबने लगा। घाट पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि वह जाल में फंसा हुआ है।बिना देरी किए बच्चे को बाहर निकाला गया और डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चालक खुशवंत राठिया और आरक्षक 151 सुरेन्द्र पाल कंवर मौके पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दीपेश को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
Leave a Reply

