कोरबा

गुरूपूर्णिमा के अवसर पर माँ सर्वमंगला घाट कोरबा पर की गयी हसदेव आरती

नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा किया गया आयोज

कोरबा। आषाढ़ पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा माँ सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती का आयोजन 10 जुलाई को सायं 5 बजे से किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के लिये यथोचित व्यवस्था की गयी थी।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा हसदेव नदी, हसदेव की सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने,  संरक्षण करने तथा तट के सौन्दर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा पर आयोजित की जायेगी, इसी क्रम में आषाढ़ पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर 10 जुलाई 2025 को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव आरती की गयी। आरती में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी मुख्य यजमान के रूप में सहभागी हुए और विशिष्ट यजमान, परशुराम ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता बृजेश कुमार शुक्ला, राजपूत क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ठाकुर, झेरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष रिखी राम यादव व कनौजिया राठौर समाज के जिलाध्यक्ष सीताराम राठौर सहभागी हुए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहभागी हुए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button