Korba

राज्यपाल रमेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह”

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में आंवला के पौधे रोपे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की, ताकि धरती को हरा-भरा और जीवनदायिनी बनाया जा सके।

इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने परिसर में संचालित एकलव्य विद्यालय और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से परिचय लेते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में सफलता पाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का संदेश दिया।

राज्यपाल डेका ने एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य से संस्था में छात्रों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।

साथ ही आईटीआई में संचालित ट्रेड्स की जानकारी प्राप्त कर उनके स्वरोजगार व रोजगार संभावनाओं पर भी चर्चा की।

इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button