Korba

ATM में शातिर तरीके से खाताधारकों से लूट, आरोपी गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा ( ट्रैक सिटी)/ कोरबा में दो शातिर चोरों के विषय में पुलिस को सूचना दी गईं थीं। बता दें एटीएम मशीनों में चलाकी के साथ पट्टी लगाकर लोगों के पैसे लूटने का कार्य किया जाता था, मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और एक फरार है। आरोपी की पहचान मो अरफात शेख (21)पिता मो अशफाक एवं इशरत के रूप में हुई है। दोनों यूपी के प्रतापगढ़ अचलपुर के रहने वाले बताए जा रहे है।

आरोपियों द्वारा बालकों परसाभाटा स्थित हिटाची एटीएम के भीतर अपनी योजना को अंजाम देते थे जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति पैसे निकालने की उद्देश्य से एटीएम के अंदर प्रवेश करता था उससे पहले ही एटीएम के पैसे निकालने वाले जगह पर आरोपियों द्वारा काली पट्टी लगा दी जाती थी जिससे लोगों के पैसे बाहर नहीं निकल पाते थे, जैसे हीतग्राही एटीएम से बाहर जाता, आरोपियो द्वारा पट्टी को निकाल कर पैसे लेकर रफू चक्कर हो जाते थे वहीं दूसरी और हितग्राही बैंकों के चक्कर काटते रहते थे।

डायल 112 को मामले की सूचना दी गई थी जिस पर आर हिमाचल सिंह कंवर एवं एबीपी चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले ने त्वरित रूप से मौके पर पहुंच आरोपियों को थाना बालकों पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियो को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button