Korba

बंद ऋतु में वैधानिक मत्स्याखेट रोकने मछली पालन विभाग द्वारा किया जा रहा औचक निरीक्षण।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मछली पालन विभाग द्वारा जिले में शासन द्वारा घोषित बंद ऋतु 16 जून से 15 अगस्त तक में मत्स्याखेट पर प्रतिबंध है। सहायक संचालक मत्स्य विभाग ने बताया कि अवैधानिक मत्स्याखेट रोकने मछली पालन विभाग द्वारा मंगलवार को हसेदव नदी के जामकछार, घोंसरा, गड़रा (मिडियाकछार) एवं बांगो जलाशय के एतमानगर क्षेत्र में औचक छापेमारी किया गया।

इस दौरान गड़रा (मिडियाकछार) में मत्स्याखेट में लगे मछुआरे जाल छोड़कर भागे, जामकछार (पठानघाट) एवं घोंसरा के स्थानीय मछुवारों को चेतावनी दी गई। अवैधानिक मत्स्याखेट किये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। मंगलवार को दिनभर विभाग की टीम अलग-अलग जगहों पर छापामारी कार्यवाही करते रहे। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में नदी-नाले एवं जलाशय में मत्स्याखेट ना करने का आग्रह किया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button