कोरबा

मिनीमाता चौक से निकली भाजपा बालको मंडल की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, गगनभेदी नारों से गूंजा शहर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बालको (ट्रैक सिटी) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल ने राष्ट्रभक्ति और एकता का भव्य उदाहरण पेश करते हुए ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ मिनीमाता चौक से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी शामिल हुए। उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक और सह-संयोजकों के नेतृत्व में यात्रा ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर “वन्दे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूर्णतः देशभक्ति से सराबोर हो गया।

तिरंगा यात्रा में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों, बैंड और देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा ने एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संदेश दिया। मिनीमाता चौक से प्रारंभ होकर यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अपने गंतव्य तक पहुंची, जहां सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस का जयघोष किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button