Korba

हितभुक, मितभुक, रितभुक आहार सेवन से होती है स्वास्थ्य की रक्षा- नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा

कोरबा (ट्रैक सिटी) स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद, एव आरोग्य भारती कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय निहारिका रोड कोरबा में वृहद् निशुल्क आयुर्वेद एक्वुप्रेशर चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर एवं शिविर में उपस्थित चिकित्सको एवं शिविरार्थियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाकर तथा भारतमाता एवं आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवन्तरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तथा उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया ।

शिविर में विशेष रूप से अपनी सेवाएं दे रहे संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने स्वस्थ मन व तन के लिये भोजन में संतुलन को जरूरी बताते हुये तीन तरह के आहार हितभुक, मितभुक तथा रितभुक के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इन तीन तरह के आहार सेवन को स्वास्थ्य रक्षा का सबसे बड़ा उपाय बताया। शिविर में एक्यूप्रेशर पॉइंट द्वारा उपचार एवं उससे संबंधित जानकारी पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय वेलनेस सेंटर, पंचकर्म चिकित्सालय के पंचकर्म एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट डॉ.राजकुमार पटेल ने दी। शिविर में निशुल्क औषधि देने, परामर्श एवं उपचार के अलावा मरीजों की शुगर जांच भी निशुल्क की गई ।

साथ ही शिविर में उपस्थित शिविरार्थियों को स्वास्थ्य पत्रिका भी निशुल्क प्रदान की गई । शिविर में रोगानुसार व्यक्तिगत रूप से योग प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, दमा, बवासीर, माइग्रेन, पथरी, सभी प्रकार के वातरोग,कफज रोग, पित्तज रोग , चर्मरोग तथा स्त्री पुरुष एवं बच्चों के सभी प्रकार के नए पुराने जटिल एवं असाध्य रोगों के 153 मरीज लाभान्वित हुए ।

शिविर में अपने रोगोपचार संबंधी परामर्श पाकर, निशुल्क औषधि एवं एक्सप्रेसर पॉइंट द्वारा उपचार पाकर अंचलवासी अपने रोग से मुक्त होने का विश्वास जताते हुए इस पुण्य कार्य के लिये आयोजकों एवं चिकित्सकों को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। शिविर में संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा तथा नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा पंचकर्म एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट डॉ.राजकुमार पटेल ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की। साथ ही औषधियों की उपलब्धता एवं वितरण में श्री शिव औषधालय से संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, जमना फार्मा से नेत्रनन्दन साहू, हिमालया फार्मा से कमल धारिया, धनवन्तरी फार्मा से अश्वनी बुनकर, शर्मायु से अरुण मानिकपुरी, पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय से देवबली कुंभकार, कमला कुंभकार, सिद्धराम साहनी, राकेश इस्पात, सुलोचना यादव, सिमरन जायसवाल एवं हर्ष नारायण शर्मा ने विशेष योगदान दिया। शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौर, संरक्षक लायन सुधीर सक्सेना एवं वीरेंद्र कुमार सोनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button