कोरबा (ट्रैक सिटी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा इकाई की ओर से 18 से 26 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को छात्रहित व राष्ट्रीय हित सेवा कार्य से जोड़ने का है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निहाल सोनी ने बताया कि सदस्यता अभियान जिले के हर कॉलेज में चलाया जाएगा। परिषद ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वह इस अभियान में शामिल होकर संगठन का हिस्सा बने और समाज व राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाएं।
Leave a Reply

