Korba

सांप काटने के बाद इलाज के दौरान युवती की हुई मृत्यु।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास, साडा कॉलोनी में सर्पदंश की शिकार युवती की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी हैं। मृतका की पहचान करिश्मा खैरवार के रूप में की गयी हैं। उक्त घटित घटना के समय वह अपनी माँ के साथ बिस्तर पर सो रही थी। उसी दौरान एक जहरीले करैत सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही करिश्मा ने अपनी माँ को जगाया और बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इसके बाद उन्होंने देखा कि एक सांप बिस्तर के चारों ओर घूम रहा था। युवती के परिजन उसे तुरंत कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतिका के जीजा ने बताया कि मृतिका उसकी साली है उसे फोन पर जानकारी मिली तब वो सीधे घर पहुंचा, तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। 108 एंबुलेंस को भी फोन किया गया, लेकिन एक घंटा विलंब में आने की बात कहने पर वह तुरंत निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतिका को बिस्तर पर सांप ने पहले काटा तो उसे लगा कीड़ा होगा नींद में सो गई सांप बिस्तर के अंदर था फिर से काटा उसे फिर से वैसा ही लगा जब थोड़ी देर बाद फिर से काटा तो बिस्तर से उठ चीख पुकार मचाने लगी और तब जाकर देखा तो बिस्तर में सांप लिपटा हुआ था। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में शव का पंचनामा कर परिजनों का बयान दर्ज किया है आगे की जांच करवाई करने की बात कही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button