Korba

कर्ज में डूबे मजदूर की घर में फांसी के फंदे में लटकती मिली लाश

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कर्ज में डूबे एक मजदूर की घर में फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। बताया जा रहा हैं की काम नहीं मिलने से परेशान होकर वह अक्सर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार की शाम को घर में फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं।

जानकारी के अनुसार मजदूर अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। वह रोजमर्रा की मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले कुछ महीनों से उसे काम नहीं मिल रहा था। इस दौरान वह मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने का आदी हो गया। मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर वह अक्सर घर में गाली-गलौज और मारपीट करता था। दो दिन पहले उसने पड़ोसी से 3000 रुपए उधार लिए थे। उसने कहा था कि काम के लिए बाहर जा रहा हैं और लौटकर पैसे लौटा देंगे। लेकिन वह काम पर नहीं गया।

शुक्रवार की शाम को परिवार के सदस्य पड़ोस में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। वह घर पर अकेला था। जब परिवार वापस लौटा तो उसने फांसी के फंदे पर लटका पाया। रजगामार चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button