कोरबा

गणेश दर्शन कर लौट रही व्यापारी की पत्नी से चेन-स्नेचिंग.. 2 लाख की चेन लेकर भागे बाइक सवार, CCTV खंगाल रही पुलिस

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

गणेश दर्शन कर लौट रही व्यापारी की पत्नी से चेन-स्नेचिंग.. 2 लाख की चेन लेकर भागे बाइक सवार, CCTV खंगाल रही पुलिस

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी मुख्य मार्ग पर सप्तदेव मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने व्यापारी की पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली। फिलहाल, पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है, ताकि उनकी पहचान हो सके।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी अशोक अग्रवाल की पत्नी संतोष देवी शुक्रवार रात गणेश दर्शन कर प्रसाद लेकर घर लौट रही थीं। इस दौरान दो बाइक सवार आए। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे व्यक्ति ने भगवा रंग का गमछा चेहरे पर बांधा था।

दोनों ने अचानक संतोष देवी के गले से चेन छीनी और तेज रफ्तार में फरार हो गए। संतोष देवी ने शोर मचाया। राहगीरों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे भीड़भाड़ वाले मार्ग से निकल गए। पीड़िता के अनुसार, चेन करीब 2 तोले की थी। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़िता के पति अशोक अग्रवाल की दुकान मुख्य सड़क पर है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी थी।

पुलिस को आशंका है कि यह किसी बाहरी गिरोह की करतूत हो सकती है। कोरबा से लगे सक्ती जिले में भी कुछ दिन पहले ऐसी ही घटना हुई थी। पुलिस उसी गिरोह के शामिल होने की आशंका जता रही है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि झपट मारी हुए है CCTV चेक किया जा रहा अज्ञात आरोपी की पता तलाश जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button