Korba

फांसी के फंदे पर लटकी मिली बुजुर्ग की लाश, वजह अस्पष्ट पुलिस कर रही हर पहलू से जांच।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिलकेजा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बठहाखार के पास रहने वाले 55 वर्षीय हरियल राम सोनवानी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फांसी पर लटकते हुए हरियल राम को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के मुताबित परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के जीवन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

गांव में इस घटना से शोक का माहौल है और लोग आपसी चर्चा कर रहे हैं कि आखिर किस कारणवश हरियल राम ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button