Korba

प्रेमी जोड़े ने नदी में लगाई छलांग, युवक सुरक्षित बाहर निकाला गया युवती लापता तलाश जारी।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हसदेव नदी किनारे एक युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक सुरक्षित, युवती की तलाश जारी

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। काशी नगर निवासी राहुल और एमपी नगर अटल आवास की एक युवती का प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। राहुल के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी थे, लेकिन युवती के परिजन लगातार इनकार कर रहे थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने सर्वेश्वर एनीकट के पास नदी में कूदने का कदम उठाया।

राहुल नदी के बीच बने टापू पर फंस गया, जिसे मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर सेना की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि युवती का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

परिजनों के विरोध से उठाया कदम

राहुल ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम उसने युवती की मां से शादी की बात रखी थी, लेकिन वहां भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद दोनों ने जान देने की ठानी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button