Mungeli

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन: मूंगफली फसल पर कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र भ्रमण सम्पन्न।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

मुंगेली (ट्रैक सिटी)/ तिलहन फसलों का रकबा, उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के विशेष तिलहन घटक के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम रेहुंटा में मूंगफली फसल पर समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को योजनांतर्गत उन्नत किस्म का बीज वितरित कर मूंगफली की वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण सत्र में विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पादप रोग विज्ञान के विषय विशेषज्ञ एस.के. लहरे ने भूमि एवं जलवायु की उपयुक्तता, बीजोपचार तथा रोग प्रबंधन पर जानकारी दी। उद्यानिकी के विषय विशेषज्ञ डा. प्रमिला जोगी ने तेल वाली किस्मों एवं उनके उत्पादन की नवीनतम तकनीकों पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ, कृषि प्रसार श्रीमती नेहा लहरे ने मिट्टी परीक्षण, बीज बोवाई का उचित समय, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था, निंदाई-गुड़ाई, खरपतवार नियंत्रण, कीट-व्याधि प्रबंधन एवं फसल कटाई संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के उपरांत कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें मूंगफली फसल में किए जाने वाले सभी आवश्यक क्रियाकलापों का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रेहुंटा के सरपंच मनोज पाटले, सचिव धनसाय चतुर्वेदी, कृषक मित्र चंद्रशेखर कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button