Korba

विश्व हृदय दिवस पर निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एक निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 सितंबर 2025 को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषाधलय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

शिविर में अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में निशुल्क इसीजी जांच, सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) प्रशिक्षण, ब्लड प्रेसर और मधुमेह की जांच की जाएगी। साथ ही हृदय रोगियों के लिए उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका और अर्जुन क्षीर क्वाथ भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा।

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि शिविर में सडन कार्डियक अरेस्ट (हृदयाघात) से जीवन रक्षा हेतु “सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन)” की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अंचलवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाईल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button