Korba

ट्रांसपोर्टर ने छाती पर बंदूक रखकर धमकाने और 1500 रुपए लूटने का मामला,आरोपियों के पतासाजी में जुटी पुलिस।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर के एक ट्रांसपोर्टर ने छाती पर बंदूक रखकर धमकाने और 1500 रुपए लूटने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। इसमें अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी और दीपक शर्मा शामिल हैं। दोनों आरोपी रविशंकर शुक्ल नगर और राजेन्द्र प्रसाद नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस केस दर्जकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना 22 अक्टूबर की रात 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाले आयुष कुमार सिंह निहारिका क्षेत्र में दशहरा मैदान के पास अपनी ट्रेलर – की बैट्री को बदल रहा था। आयुष का आरोप है कि इस दौरान अंचल अग्रवाल और दीपक शर्मा पहुंचे। आयुष का आरोप है कि अंचल ने उसकी छाती पर बंदूक रख दिया। गाली गलौच करते हुए डराया धमकाया। ट्रेलर में आग लगाने की धमकी दिया। नुकसान पहुंचाने की बात कही।

आयुष का आरोप है कि अंचल और दीपक ने उसके पास से 1500 रुपए लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि यह घटना एक सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बारे में पतासाजी की जा रही है। जांच के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button