Korba

किसानों को मिला तोहफा : प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की जारी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा, कोरबा में किया गया। यह आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा तथा कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सीधे प्रसारण के पश्चात जिला उप संचालक कृषि डी.पी.एस. कंवर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रबी सीजन में दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा उन्नत कृषि तकनीकों के अपनाने पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ने प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ एवं व्यावहारिक उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बीजामृत, जीवामृत एवं घनजीवामृत की निर्माण विधियों, उनके वैज्ञानिक आधार एवं उपयोग से उत्पादन लागत में कमी तथा भूमि की उर्वरता संरक्षण के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान ग्राम नवागांव कला के कृषक गब्बर सिंह (पिता शिवचरण सिंह) को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिसमें प्राकृतिक खेती, विभागीय योजनाओं और फसल विविधीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी जानकारी मिल सकी, जिससे कृषकों के ज्ञान तथा आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, कृषि विज्ञान केंद्र का समस्त स्टाफ, तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button