Korba

कपड़ा व्यापारी ने की 5 लाख की ठगी, किराए की दुकान से ग्राहक, कर्मचारी और व्यापारी बने शिकार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा में एक कपड़ा व्यापारी ने सस्ती दरों पर कपड़े बेचने का झांसा देकर कई ग्राहकों, कर्मचारियों और बड़े व्यापारियों से लगभग 5 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। यह मामला पुरानी बस्ती का है, जहां आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायगढ़ जिले के विजय खुशलानी ने पुरानी बस्ती, कोरबा में छह महीने पहले एक दुकान किराए पर ली थी। उसने लोगों को कम कीमत पर कपड़े उपलब्ध कराने का लालच दिया और धीरे-धीरे कई लोगों को अपने जाल में फंसा लिया।

खुशलानी ने 40 से अधिक लोगों से एडवांस के तौर पर 5 हजार से 40 हजार रुपए तक की राशि ली। कुल मिलाकर, वह लगभग 5 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गया। आरोपी रानी रोड, कोरबा में अपनी दीदी और जीजा के यहां रहता था।

काम करने वाली लड़कियों का भी भुगतान नहीं किया

उसने अपने सेल में काम करने वाली 15 लड़कियों का भी भुगतान नहीं किया। इसके अलावा उसने 5 से 10 बड़े कपड़ा व्यापारियों से लाखों रुपये का उधार कपड़ा लिया था, जिसका भुगतान भी नहीं किया। पीड़ितों ने बताया कि विजय रायगढ़ में भी लगभग 40 लाख रुपए की ठगी कर चुका है, जिसके खिलाफ रायगढ़ पुलिस में मामला दर्ज है।

व्यापारी याकूब शेख ने बताया कि विजय उसकी सीतामढ़ी मुख्य मार्ग स्थित दुकान पर आया था। विजय ने याकूब से पुराने, न बिकने वाले कपड़े बेचने के लिए मांगे और बेचने के बाद पैसे देने का वादा किया। उसने लाखों के कपड़े लिए, लेकिन भुगतान नहीं किया और दुकान बंद करके फरार हो गया।

कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई करने की बात कही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button