मुंगेली

एसआईआर: पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में हुआ बदलाव

 

अब सत्यापन एवं गणना कार्य 11 दिसम्बर और दावा-आपत्ति 15 जनवरी तक

14 फरवरी 2026 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

मुंगेली (ट्रैक सिटी) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार अब 11 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना कार्य किया जाएगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूचियों का प्रारूप का प्रकाशन तथा 15 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियां ली जायेगी। 07 फरवरी 2026 तक सुनवाई एवं सत्यापन का कार्य किया जायेगा। इसके उपरांत 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर प्रपत्रों को वापस एकत्र किया जा चुका है और डिजिटाइजेशन कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 99 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। जिले के मतदाताओं द्वारा अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ, निकटतम निर्वाचन कार्यालय एवं जिला कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित हेल्पडेस्क के नम्बर 9406275535 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही एस.आई.आर. से जुड़े कार्यों हेतु जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर 07755-299049 जारी किया गया है। साथ ही आवश्यक समन्वय और शिकायत समाधान के लिए कंट्रोल रूम एवं संबंधी मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजय सोनी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मोहन उपाध्याय एवं जे.एस.ध्रुव सहित जिला स्तरीय तकनीकी दलों की प्रातः 06 से 10 बजे, प्रातः 10 से दोपहर 02 बजे, दोपहर 02 से शाम 06 बजे तक और शाम 06 बजे से रात 10 बजे तक शिफ्टवाइज ड्यूटी लगाई गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button